आज ही के दिन हिटमैन ने बनाया था वनडे में 264 रनों का अनब्रेकेबल रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंटनेशनल वनडे क्रिकेट में आज ही के दिन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बना और ये कारनामा करने वाले थे "हिटमैन" रोहित शर्मा। रोहित ने ईडन गार्डंस में हुए उस मैच में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे। 4 रनों पर जीवनदान मिलने पर रोहित ने 173 गेंदों में 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। भारत ने उस मैच में 404 रन बनाकर श्रीलंका को 251 पर ढ़ेर किया था।
