आज ही के दिन साल 2011 में भारत ने जीता था अपना दूसरा क्रिकेट विश्व कप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 2011 में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप जीता था। इससे पहले कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल जीतकर पहली बार विश्व कप जीता था। 2011 में श्रीलंका के साथ फाइनल में वानखेड़े स्टेडियम में गौतम गंभीर के बनाए 97 रनों की मदद से भारत ने 274 रनों के आंकड़े को 277 रनों से छुआ था।
