ऑनलाइन स्पीड चेस चैम्पियनशिप: चौथे लेग के फाइनल में पहुंचीं कोनेरू हंपी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय चेस प्लेयर कोनेरू हंपी ऑनलाइन स्पीड महिला चेस चैम्पियनशिप के आखिरी लेग के फाइनल में पहुंच गईं हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की वर्ल्ड नंबर-1 होऊ यिफान को 6-5 से हराया। वहीं चौथे लेग का दूसरा सेमीफाइनल रूस की एलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक और ईरान की सारसादत खादेमलशरिया के बीच होना है। इसकी विजेता का फाइनल वर्ल्ड रैपिड चैम्पियन कोनेरू हंपी के साथ होगा। यह सुपर फाइनल 20 जुलाई को खेला जाएगा।