आईपीएल 2020: रोशनी में डूबा शेख जाएद स्टेडियम, 19 सितंबर को ओपनिंग मैच में भिड़ेंगी मुंबई और चेन्नई की टीमें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूएई में आईपीएल मैच 3 स्टेडियम्स में होंगे। दुबई में 24, अबु धाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच होंगे। दुबई और अबु धाबी स्टेडियम सजे। मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स ओपनिंग मैच अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में हाेगा। 2004 में 100 करोड़ में बने शेख जाएद स्टेडियम में 13 टेस्ट, 46 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। भारत ने यहां कोई टी-20 नहीं खेला।
