कोहनी की समस्या के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मिस कर सकते हैं ऑर्चर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2 जून से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरु होनी है। इस सीरीज के लिए तैयारियां शुरु हो चुकी हैं, लेकिन इंग्लिश टीम के सामने अभी एक दुविधा है। दरअसल उनके तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फिटनेस हासिल करने की जद्दोजहद में लगे हैं और उनके ऊपर सीरीज का पहला मैच मिस करने का खतरा मंडरा रहा है। आर्चर सोमवार को एक आखिरी फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे।