ऑरलियंस मास्टर्स: सेमीफाइनल में साइना हारीं, अश्विनी और एन सिक्की की जोड़ी भी हारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साइना नेहवाल ऑरलियंस मास्टर्स के महिला एकल के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुईं। साइना को डेनमार्क की लिने क्रिस्टोफेरसेन ने 28 मिनट में 21-17, 21-17 से हराया। कृष्णा प्रसाद गारगा और विष्णुवर्द्धन गौड पंजाला पुरुष युगल के फाइनल में पहुंचे। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को भी सेमीफाइनल में थाईलैंड की शीर्ष वरीय जोंगकोलफेन कितिथारूकुल और राविंदा प्राजोंगजई की जोड़ी से 18-21, 9-21 से हार मिली।
