ओस्टापेंको ने जीता लक्जमबर्ग ओपन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फ्रेंच ओपन की पूर्व विजेता येलेना ओस्टापेंको ने लक्जमबर्ग ओपन के फाइनल में जूलिया जोर्जेस को एकतरफा मुकाबले में 6-4, 6-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। करीब 2 साल बाद उन्होंने खिताब जीता। सितंबर 2017 में सियोल ओपन में जीत दर्ज करने के बाद ये उनका पहला खिताब है। ओस्टापेंको इस खिताबी जीत से डब्ल्यूटीए की नई रैंकिंग में शीर्ष 50 में पहुंच जाएंगी। उनकी मौजूदा रैंकिंग 63 है।