राष्ट्रीय खेल नहीं है 'हॉकी', RTI में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
महाराष्ट्र के एक अध्यापक द्वारा भारत के राष्ट्रीय खेल 'हॉकी' को लेकर दायर की गई RTI में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, अध्यापक सुरेश अग्रवाल ने 'हॉकी को राष्ट्रीय खेल बनाने की घोषणा कब हुई' वाले सवाल पर केंद्रीय खेल मंत्रालय में RTI दायर कर जवाब मांगा। इसके जवाब में सरकार ने कहा, 'देश का कोई राष्ट्रीय खेल नहींं है। सरकार सभी खेलो को बढ़ावा देने का काम करती हैं।'