कनाडा ओपन के फाइनल में पहुंचे पी कश्यप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पी कश्यप ने कनाडा ओपन में चीनी ताइपे के वांग जू वेई को हराकर कनाडा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरूष एकल फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने एक घंटे 10 मिनट तक चले सेमीफाइनल में वांग को 14-21, 21-17 और 21-18 से हराया। अब फाइनल में कश्यप का सामना चीन के लि शि फेंग से होगा। फेंग ने सेमीफाइनल में जापान के कोकी वटानबे को 20-22, 21-10, 21-11 से हराया।