नोवाक जोकोविच को हराकर पाब्लो करेनो बुस्टा ने जीता कांस्य पदक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टोक्यो ओलंपिक के पुरुष सिंगल्स टेनिस कांस्य पदक मुकाबले में स्पेन के पाब्लो करेनो बुस्टा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हरा दिया है। पाब्लो ने तीन सेट में जीत हासिल करके सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी को चौंका दिया है। पहले सेट में उन्होंने 6-4 से जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरा सेट 6-7 से गंवा दिया था। तीसरा सेट 6-3 से जीतते हुए उन्होंने मैच अपने नाम किया।