x

अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम की जोड़ी ने नौकायान में जीता कांस्य पदक

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 10वें दिन कांस्य पदक से भारत का खाता खुला। अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम की जोड़ी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की कैनो डबल 1,000 मीटर स्पर्धा में 3.53.329 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत के 19वें एशियाई खेल में कुल पदकों की संख्या 61 हो गई है। इससे पहले एशियाई खेलों में 9वें दिन भारत ने कुल 7 पदक जीते थे।