x

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने दिया इस्तीफा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Daily Pakistan

पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर इमरान खान ने पाकिस्तान का वजीरेआजम बनते ही एक बड़ा बदलाव किया है. उनके प्रधानमंत्री बनते ही पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद इमरान ने अपने करीबी और आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी को इस पद के लिए नामित कर दिया है. इमरान ने उन्हें नामित करते हुए कहा कि वह इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार है क्योंकि उनके पास अनुभव होने के साथ व्यापक और अहम योग्यता भी है