पाकिस्तानी स्पिनर यासिर शाह पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का लगाया आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstsportz
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर यासिर शाह पर गंभीर आरोप लगा है। यासिर शाह के खिलाफ इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस स्टेशन में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उत्पीड़न में कथित रूप से मदद करने का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज की गई प्राथमिकी में लड़की ने कहा है कि यासिर शाह के दोस्त फरहान ने बंदूक की नोक पर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
