वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सेमी को पाकिस्तान देगा मानद नागरिकता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट को वापस लाने के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सेमी ने 2017 में जो भूमिका निभाई थी, उसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब उन्हें मानद नागरिकता प्रदान करने जा रही है। उन्हें मानद नागरिकता के साथ देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-हैदर से भी सम्मानित किया जाएगा। बता दें डेरेन सेमी को ये सम्मान 23 मार्च को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा सौंपा जाएगा।
