'भारत-पाक एक-दूसरे से टमाटर-प्याज खरीद सकते हैं लेकिन क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते?'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर वकालत की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से टमाटर और प्याज खरीद सकते हैं तो फिर क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते। आगे कहा कि हम डेविस कप में खेलते हैं, हम कबड्डी में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो फिर क्रिकेट में क्या गलत है?
