20 फरवरी से होगा पाकिस्तान सुपर लीग के पांचवे संस्करण का आगाज, 4 शहरों में खेले जाएंगे कुल 34 मैच
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इस बार पाकिस्तान सुपर लीग के पांचवे संस्करण का आयोजन 20 फरवरी से होगा, जो कि 22 मार्च तक खेला जाएगा। इस बार सभी मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे।कराची, लाहौर, रावलपिंडी सहित मुल्तान के स्टेडियमों में इन मैचों का आयोजन होगा। इसमे कुल 6 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों सहित कुल 36 विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। पिछले संस्करण के अधिकतर मैच UAE में खेले गए थे।
