दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान किया गया है। बाबर आजम की अगुवाई वाली 20 सदस्यीय टीम में हसन अली की वापसी हुई है। दूसरी तरफ मोहम्मद अब्बास, शान मसूद और हैरिस सोहेल को टीम में नहीं चुना गया है। बता दें 26 जनवरी से होने वाले पहले मैच के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है। मोहम्मद रिजवान उपकप्तान हैं और टीम के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर हैं।