फाइनल टेस्ट में निगेटिव मिली पाकिस्तानी टीम, मंगलवार से शुरु कर सकते हैं ट्रेनिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक खुशखबरी है। टीम के सभी सदस्य पांचवें राउंड की कोरोना टेस्टिंग में निगेटिव पाए गए हैं और अब उन्हें आइसोलेशन से बाहर निकलने की इजाजत होगी। हालांकि, बाहर निकलने से पहले उन्हें न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी। दो हफ्ते पहले न्यूजीलैंड पहुंची 35 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम अब तक ट्रेनिंग शुरु नहीं कर सकी है।