पाकिस्तान की टीम का विजय रथ जारी, जिंबाब्वे को दी 11 रन से मात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
साउथ अफ्रीका को सीमित ओवरों की सीरीज में उसी की सरजमीं पर हराने के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर गई, जहां टीम ने पहला ही मुकाबला अपने नाम किया है।बुधवार को यहां पहले टी20 मैच में मेजबान जिंबाब्वे को 11 रन से शिकस्त देकर सीरीज में बढ़त हासिल की।दूसरा मैच अब शुक्रवार 23 अप्रैल को हरारे के ही हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।तीसरा मैच भी इसी मैदान पर आयोजित होगा।
