पाकिस्तानी कोच ने इस खिलाड़ी से किया इंग्लैंड को सावधान, कही यह बात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाना है। पाकिस्तानी कोच मिस्बाह उल हक ने मैच से एक दिन पहले युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह से इंग्लैंड की टीम को आगाह किया। उन्होंने कहा, '17 साल का यह तेज गेंदबाज टेस्ट मैच को अकेले ही जीतने का दम रखता है।' नसीम का कहना है, 'मैं दुनिया के टॉप 3 गेंदबाजों में शामिल होना चाहता हूं।'