PAK vs SL : 16 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज ने रचा इतिहास, 1 पारी में झटके 5 विकेट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोमवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा गेंदबाज नसीम शाह ने एक पारी में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. नसीम ने यह उपलब्धि 16 साल में हासिल की है और वह दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं. वहीं पाक ने दूसरा टेस्ट 263 रनों से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली.
