पाकिस्तान की साउथ अफ्रीका पर धमाकेदार जीत, 'टेस्ट चैंपियनशिप' टेबल में सुधरी रैंकिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ICC
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट की दमदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। वहीं आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में भी फायदा हुआ। साउथ अफ्रीका की टीम को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान चौथे दिन 7 विकेट से मैच जीता।
