पाकिस्तान के नसीम शाह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा, मिली कैप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। वो ऐसा करने वाले विश्व के 9वें युवा खिलाड़ी बने। उनसे पहले पू्र्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान क्रेग ने 15 साल 279 दिन की उम्र में घरेलू मैदान पर टेस्ट डेब्यू किया था। नसीम को ब्रिस्बेन टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। नसीम ने अबतक 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनमें 27 विकेट लिए।
