पाकिस्तान का नीदरलैंड्स दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोनावायरस महामारी के कारण पाकिस्तान टीम का नीदरलैंड्स दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। डच सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण एक सितंबर तक सभी प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के कारण अब यह सीरीज भी टल गई है। इस दौरे में चार, सात और नौ जुलाई को एमस्टेलवीन में तीन एकदिवसीय मैच खेलने थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले पर नाखुशी जताई।