उपराष्ट्रपति बोले- 'महामारी ने फिर बताया कि शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत होना है जरुरी'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने ट्वीट किया , 'सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई। इस महामारी के कारण समझ में आया है कि इससे लड़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना कितना जरूरी है। इस मौके पर फिट इंडिया को जन आंदोलन बनाने का प्रण लीजिए और शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए खेलों से लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए।'
