x

पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पंकज आडवाणी

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

21 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी 35वें एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गये हैं। फाइनल में उनका मुकाबला थाईलैंड के थनावत से होगा। आडवाणी ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के असजद इकबाल को 5-4 (31-68, 1-54, 40-76, 1-96 (81), 78-8, 89-33, 55-14, 89-24, 52-26) से हराया। इससे पहले क्वार्टरफाइनल में उन्होंने हमवतन आदित्य मेहता को को 5-4 (0-99, 1-60, 64-50, 97-0, 35-90, 113-0, 8-107, 61-16, 72-48) से हराया।