ऋषभ पंत रिलीज़, साहा के कवर के तौर पर जुड़ा ये विकेटकीपर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले ऋषभ पंत घरेलू क्रिकेट के लिए रिलीज हुए। ऋषभ पंत दिल्ली की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 24 नवंबर को हरियाणा और 27 नवंबर को राजस्थान के खिलाफ खेलेंगे। दिल्ली अगर सेमीफाइनल और फाइनल में गई, तो पंत तब भी खेलेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ बाकी मैचों में रिद्धिमान साहा के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत भी टीम में शामिल होंगे।
