पंत के सिर में लगी चोट, BCCI ने रातभर निगरानी में रख स्पेशलिस्ट से ली सलाह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे के दौरान सिर पर गेंद लगने के बाद मैच से दूर हो गए। बल्लेबाजी करते समय उनके सिर पर पैट कमिंस की गेंद लगी थी। जिसके बाद उन्हें चक्कर आने लगे और वे ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर नहीं आए। उनकी जगह 'के एल राहुल' ने विकेटकीपिंग की। BCCI ने बयान जारी कर बताया कि पंत अभी निगरानी में हैं।