नेपाल के पूर्व क्रिकेट कप्तान पारस खड़का ने किया संन्यास का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
नेपाल के पूर्व कप्तान पारस खड़का ने 18 सालों तक देश के लिए खेलने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने 1,000 से अधिक रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 एकदिवसीय और 33 टी-20 में देश का प्रतिनिधित्व किया। 33 वर्षीय पारस ने 2 शतक और 5 अर्धशतक भी बनाए। उनका 115 का शीर्ष अंतरराष्ट्रीय स्कोर जनवरी 2019 में दुबई ग्राउंड में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ था।
