पार्थिव पटेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 35 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, 'मैं आज अपने 18 साल लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कह रहा हूं। बीसीसीआई ने मुझ पर भरोसा जताते हुए 17 साल की उम्र में ही टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया। बीसीसीआई का मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा'।