बचे हुए सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे पैट कमिंस, दिनेश कार्तिक ने दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने स्पष्ट किया है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस, इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बचे हुए मैच के लिए UAE नहीं आएंगे। इसके अलावा कार्तिक ने कहा है कि उन्हें अगर KKR का कप्तान फिर से बनाया जाता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। बता दें स्थगित हो चुके IPL का बचा हुआ सीजन सितंबर-अक्टूबर में खेला जाएगा। हालांकि, अभी लीग की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।