विश्व कप को लेकर PCB की नई नीति, भारत से मैच के बाद क्रिकेटर्स रख सकते है फैमिली
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: The News International
पाक को ऐसी टीम के तौर पर जाना जाता है, जो कभी शानदार प्रदर्शन करती है तो कभी बेहद खराब. इसी बात को ध्यान में रखकर इस बार PCB ने विश्व कप 2019 के लिए एक नई नीति बनाई है, जिससे कि टीम के खिलाड़ियों का ध्यान टूर्नामेंट से न भटके. नई नीति के तहत PCB ने खिलाड़ियों को विश्वकप में भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद उनकी पत्नियों और प्रेमिकाओं के साथ रहने की अनुमति दे दी है.
