ज्यादा उम्र की वजह से अंडर 19 वर्ल्ड कप से बाहर हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी नसीम को लेकर पीसीबी ने शुरू की जांच
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साउथ-अफ्रीका में 15 जनवरी से शुरू होने वाले अन्दर 19 वर्ल्ड कप से पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम को उम्र ज्यादा होने की वजह से बाहर कर दिया गया है। लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि नसीम को फिटनेस की वजह से बाहर किया जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। चार साल पहले एक मैच के दौरान पाकिस्तान ने नसीम की उम्र 16 साल बताई थी।
