PCB CEO ने बदला बयान, कहा- टी-20 वर्ल्ड कप से नहीं हटेगा पाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आता तो पाकिस्तान भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगा;' ऐसा कहने वाले PCB CEO वसीम खान अपने बयान से पलटते हुए बोले- हम अब भी चाहते हैं कि पाकिस्तान में एशिया कप की मेजबानी हो। एसीसी फैसला ले कि भारतीय मैच कहां होंगे। बकौल वसीम, सुरक्षा एक चिंता है, लेकिन उम्मीद है कि समय रहते सब ठीक हो जाएगा।
