PCB चेयरमैन मनी ने कहा- भारत के साथ खेलने के लिए BCCI को बार-बार नहीं मनाएंगे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
PCB के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा, 'पाकिस्तानी टीम भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए तैयार है। वे BCCI को भी कई बार बता चुके हैं, लेकिन अब बार-बार उनको मनाने के लिए पीछे नहीं भागेंगे।' उन्होंने कहा, 'यह उनका फैसला है कि वे खेलने के लिए तैयार होते हैं या नहीं। फैंस दोनों देशों के बीच मैच होता देखना चाहते हैं, लेकिन कुछ राजनेता ऐसा नहीं होने देते।’