PCB तिलमिलाया, बोला- BCCI में हैं चरमपंथी, बराबरी की होगी बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान की आतंकवाद को आश्रय देने वाली नीतियों के कारण भारत का पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध टूटा हुआ है। इस बीच PCB चेयरमैन अहसान मनी ने BCCI पर तिलमिलाते हुए कहा- BCCI में चरमपंथी बैठे हैं। बकौल अहसान मनी, BCCI से अब बराबरी के स्तर पर बात होगी। श्रीलंका-पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैच की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रावलपिंडी स्टेडियम पहुंचे अहसान मनी ने ये बात कहीं।
