PCB की BCCI को धमकी, 'तुम पाक नहीं आओगे तो हम भी भारत नहीं आएंगे'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Pakistan Cricket Board के CEO वसीम खान ने तल्ख अंदाज में पाकिस्तानी टीम को भारत नहीं भेजने की बात कही है। बकौल वसीम खान, अगर भारत इस साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आता तो पाकिस्तान भी 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं जाएगा। इस साल एशिया कप का आयोजन सितंबर में किया जाएगा, जो 50-50 की जगह 20-20 प्रारूप में खेला जाएगा।
