23.5 लाख रूपये में बिकी ब्राजीलियन फुटबॉलर पेले की जर्सी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिग्गज ब्राजीलियन फुटबॉलर पेले की एक जर्सी इटली में नीलामी के दौरान 33,000 डॉलर यानि 23.5 लाख रूपये में बेची गई। 3 बार के विश्व कप विजेता पेले ने ये जर्सी अपने आखिरी इंटरनैशनल मैच में पहनी थी, जोकि युगोस्लाविया के खिलाफ जुलाई 1971 में रियो डि जिनेरो के मरकाना स्टेडियम में खेला गया। सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में से एक 79 वर्षीय पेले ने ब्राजील की तरफ से 92 मैचों में 77 गोल किए हैं।
