"लोग भूल जाते हैं कि विराट भी एक इंसान हैं, मशीन नहीं"
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
आईपीएल 13 के दूसरे मैच में पंजाब के खिलाफ खेलते हुए कोहली के प्रदर्शन को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई तो वहीं उनके कोच राजकुमार शर्मा ने उनका समर्थन किया है। बचपन के कोच ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक खिलाड़ी के जीवन का एक हिस्सा है। पिच पर आपके लिए अच्छे और बुरे दिन भी होते हैं। लेकिन कोहली को लेकर लोग भूल जाते हैं कि वह केवल इंसान हैं और मशीन नहीं।
