IPL पर PIL: 'कोरोना है अभी ना कराएं लीग', SC बोला- 'टाइम नहीं हैं, सोमवार को आना'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के खतरे के बीच आज आईपीएल को रद्द कराने की जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज की गई थी। अब इस मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि- अदालत अभी ऐसे मामलों को सुनने के लिए नहीं बैठी है। ऐसे में इस याचिका को लेकर सोमवार को आएं। ये मामला इतना जरूरी नहीं है कि इसकी सुनवाई तुरंत की जाए।
