ECB नहीं ICC की देखरेख में बनेगी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पिच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड को 4 टेस्ट में 3-1 से हराकर भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा। जहां उसका मुकाबला 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा। ICC इस मैच के लिए आदर्श पिच तैयार करने की कोशिश करेगी, जहां पहले दिन सीम और स्विंग गेंदबाजों को मदद मिले। दूसरे और तीसरे दिन पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो और आखिरी दो दिन स्पिनर्स को भी मदद मिले।
