एशियाई जूनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे पायस जैन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय खिलाड़ी पायस जैन ने दक्षिण कोरिया के लिन युनोह को 4-3 से पराजित करके एशियाई जूनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कैडेट लड़कों के एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे उनका रजत पदक सुनिश्चित हो गया। फाइनल में पायस का मुकाबला दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी युआंयू चेन से होगा। पायस ने इसके साथ ही अक्तूबर में पोलैंड में होने वाली विश्व कैडेट चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया।