भारत-श्रीलंका मैच के दौरान, ग्राउंड के ऊपर से विवादित पोस्टर के साथ निकला विमान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ap
शनिवार को वर्ल्ड कप के 44वें मुकाबले में लीड्स में भारत-श्रीलंका मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से बैनर के साथ एक विमान के गुजरने के बाद ICC ने इस सुरक्षा चूक पर नाराजगी जताई है. दरअसल मैच शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही मैदान के ऊपर एक विमान गुजरा, जिसके पीछे बैनर लहरा रहा था, जिस पर लिखा था 'जस्टिस फॉर कश्मीर'. इस पर BCCI ने पाकिस्तान के क्रिकेट खेलने पर बैन लगाने की मांग की है.
