18 फरवरी को चेन्नई में होगी खिलाड़ियों की नीलामी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए चेन्नई में 18 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। इस साल IPL के 14वें सीजन का आयोजन अप्रैल-मई की विंडो में ही किया जाएगा। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर लीग के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। हाल ही में 20 जनवरी को सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की लिस्ट जारी की थी।