लॉकडाउन के बीच अभ्यास के लिए मैदान पर उतरे खिलाड़ी, कई राज्यों में अभी-भी पाबंदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के बीच राजस्थान में खिलाड़ी मैदान पर उतरे। जैवलिन थ्रोअर और वर्ल्ड चैम्पियन सुंदर सिंह गुर्जर एसएमएस स्टेडियम में प्रैक्टिस करते दिखे। हरियाणा में स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की अनुमति मिली। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम नहीं खुले। झारखंड में 31 मई के बाद स्टेडियम खुल सकते हैं। एएफआई ने कहा, 'एथलीट ट्रेनिंग से सिर्फ पांच मिनट पहले कमरे से बाहर निकल सकेंगे।'
