विश्व कप जीतने के लिए आईपीएल 2019 में खेलना हमारी सोची-समझी योजना का हिस्सा था : इयोन मॉर्गन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीमित ओवरों के इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन ने खुलासा किया कि टीम के अन्य खिलाड़ियों का आईपीएल 2019 में खेलना सोची-समझी योजना का हिस्सा था। इसके चलते ही उनकी टीम विश्व कप जीतने में कामयाब रही। बकौल इयोन मॉर्गन, उन्होंने ईसीबी की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष एंड्रयू स्ट्रॉस से गुजारिश की थी कि इंग्लिश प्लेयर्स को आईपीएल में भेजा जाए। उन्होंने हर्षा भोगले से बातचीत के दौरान ये रहस्योद्घाटन किया।
