अपने क्रिकेट करियर का आखरी मैच खेलकर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिया सन्यास
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने बीते रोज आखिरी मैच खेलकर अपने क्रिकेट करियर से विदाई ली। पाकिस्तान के घरेलू लीग नेशनल टी-20 कप के मुकाबले से उन्होंने अपने करियर का अंत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पाकिस्तान के इस दिग्गज तेज गेंदबाज को सम्मनजनक विदाई दी गई। विदाई से भावुक होकर गुल रो पड़े। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'क्रिकेट मेरा प्यार है और हमेशा ही मेरा प्यार रहेगा।'