पोंटिंग ने कहा- पृथ्वी शॉ में है सुपरस्टार प्लेयर बनने की क्षमता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि पृथ्वी शॉ में सुपरस्टार प्लेयर बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि शॉ ने आईपीएल खत्म होने के बाद इसपर काम किया होगा, तभी वह विजय हजारे ट्रॉफी में वे टॉप स्कोरर रहे। इसका लाभ दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा। उन्होंने खुलासा किया कि शॉ पिछले सीजन में रन नहीं बनाने के बाद प्रैक्टिस नहीं करते थे ।
