कैनो स्प्रिंट के फाइनल में प्राची यादव, 10वें दिन कई भारतीय खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
प्राची यादव कैनो स्प्रिंट के फाइनल में पहुंचीं। तीरंदाज हरविंदर अंतिम आठ में पहुंचे। बैडमिंटन महिला डबल्स में पारुल परमार और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें फ्रांस की जोड़ी ने हराया। टोक्यो पैरालंपिक में 10वें दिन कई भारतीय खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। आज भारत के कई एथलीट बैडमिंटन, निशानेबाजी, स्विमिंग, कैनो स्प्रिंट, तीरंदाजी, एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाने उतरेंगे।
