प्राग शतरंज महोत्सव विदित को बढ़त, हरिकृष्णा की जीत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती ने पांचवे दौर में विश्व के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी अलीरेजा फिरौजा को हराकर प्राग शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग की अंकतालिका में एक अंक के अंतर से एकल बढ़त बरकरार रखी। 25 वर्षीय विदित संतोष गुजराती ने सफेद मोहरों से खेलते हुए ईरान के फिरौजा को 24 चालों में हराया, जिससे उन्होंने 4 अंक अर्जित किए। पी हरिकृष्णा ने रूस के निकिता वितियुगोव को हराया।
